
मकान पर अटका बिजली पोल बना आफत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित गांव दस्तोई में विद्युत का एक पोल झुककर एक मकान पर जा टिकने से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10-12 दिन पहले हुई बारिश के दौरान पोल के नीचे की मिट्टी धंस गई और बिजली का यह पल झुक कर दूसरी और एक मकान पर जा टिका। सड़क पर मिट्टी धसने से पड़ोस के एक मकान में दरारें भी आ गई हैं। पोल के सड़क पर झुका होने के कारण आने जाने में व्यवधान पैदा हो रहा है और भविष्य में हादसे की आशंका से ग्रामीणों में दहशत बनी है।
लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अफसर, जूनियर इंजीनियर आदि का ध्यान इस और दिलाया गया है और बिजली पोल को सीधा करने की मांग की है परंतु बिजली विभाग समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। नागरिकों की मांग है कि खतरे को टालने के लिए बिजली पोल को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















