हापुड़, सीमन/गढ़मुक्तेश्वर, प्रज्जवल शर्मा (ehapurnews.com) : पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसा ही नजारा हापुड़ जनपद के बृजघाट में देखने को मिला जहां गंगा नदी का जलस्तर पूरे उफान पर है। गंगा का जलस्तर बुधवार को 198.40 सेंटीमीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों में खलबली मची हुई है।
ब्रजघाट तीर्थक्षेत्र में गंगा नदी प्रचंड वेग से बह रही है जिसका असर गंगा किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। गंगा किनारे बसे कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं।
कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर हैं।
बृजघाट में तीर्थपुरोहितो के मुताबिक हर साल इसी तरह के हालात बन जाते हैं जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल गंगा का जलस्तर 198.40 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है जिससे लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है.























