
हापुड़ में स्वाइन फ्लू का कहर: पिता के बाद बेटा भी पॉजिटिव, जिले में मरीजों का आंकड़ा 26 पहुंचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में गढ़ के रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति के बाद अब उनके बेटे की स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक ही परिवार में दो लोग संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है।
जिले में अब स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार, अधिकांश मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में घर पर ही चल रहा है और स्वास्थ्य टीम लगातार उनका फीडबैक ले रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















