हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी व राष्ट्रीय राइफल्स में ग्रेनेडियर हवलदार गुड्डू कुमार गुर्जर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य पदक से नवाजा गया है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है.
ग्रामीणों ने बताया कि 13 साल पहले गुड्डू कुमार का चयन राष्ट्रीय राइफल्स में हुआ था. गुड्डू उस दस्ते में शामिल था जिसने पांच जनवरी 2022 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में स्थित चंदगांव में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था. कंपनी का नेतृत्व कमांडर मेजर खेम सिंह द्वारा किया गया. वर्तमान में गुड्डू कुमार 2019 से ही पुलवामा में तैनात हैं जिन्हें सेना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर सेना के शौर्य पदक से नवाज़ा गया.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























