हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) समाजसेवी पंकज लोधी, जय प्रकाश लोधी, उमेश लोधी, बृजेंद्र लोधी आदि की अगुवाई में वीरांगना रानी अवंतिका बाई लोधी का 191 जन्मोत्सव धूमधाम से गढ़मुक्तेश्वर तहसील के सेहल गांव में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता स्वामी महेश लोधी एवं संचालन महेश आर्य ने किया जिसमें मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय लोधी महासभा के घनश्याम सिंह लोधी रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष उमेश राणा व विशिष्ट अतिथि गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया रहे, मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि वीरांगना अवंतिका बाई लोधी ने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी वह लंबा संघर्ष करते हुए अपनी जान की बाजी हंसते हंसते दे दी जिसे सारा देश बलिदान दिवस के रूप में भी मनाता है.
अति विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का उतना ही योगदान स्वतंत्रता की लड़ाई में रहा जितना की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रहा. गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा वीरांगना अवंती बाई लोधी ने सर्व समाज के सम्मान के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया एवं देश के सम्मान के लिए अंग्रेजों से युद्ध करते करते अपने प्राणों की आहुति दी जिसे भारत देश कभी नहीं भूल पाएगा. राष्ट्रीय लोधी महासभा के प्रदेश प्रवक्ता हरप्रसाद लोधी ने कहा कि नारी सम्मान के लिए अवंतिका बाई लोधी एक मिसाल सारे देश में सर्व समाज के लिए बनी जो एक गौरव की बात है. इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राजीव लोधी रमेश चंद लोधी, विजेंद्र सिंह लोधी, नेम पाल, भजनलाल लोधी, मुकेश, प्रीतम लोधी, महेंद्र, प्रदीप, नरेश, राजेश लोधी, कमांडेंट जोगिंदर सिंह चौधरी, चौधरी लखविंदर सिंह, अजय शर्मा, योगेंद्र लोधी, संजय लोधी, कुंवर पाल सिंह, प्रकाश लोधी, मोहित प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी (सपा) शुभम गुप्ता की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
























