हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के द्वारा जिला अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मंगलवार को मुख्यमंत्री को भेजा गया जिसमे गन्ने का मूल्य ₹450 / कुंटल करने की मांग की गई।
मेरठ मंडल प्रभारी तरुण चौधरी ने बताया कि गन्ने की लागत लगभग पिछले 5 वर्षों में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ गई है और महंगाई दर 6 से 7 फ़ीसदी प्रति वर्ष बढ़ रही है इसी कारण गन्ने का मूल्य ₹450 होना चाहिए, केंद्र सरकार में ₹15 F.R.P बढ़ाया है चुकी राज्य में गन्ने का S.A.P मूल्य उत्तरप्रदेश सरकार को निर्धारित करना है इसी को लेकर मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से सैकड़ों किसानों द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकुल त्यागी एडवोकेट ,मंडल मीडिया प्रभारी राहुल सिवाल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी,चौधरी नरेंद्र सिंह युवा जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, नवीन अतराडा निरंजनशास्त्री,अभिषेक त्यागी समरजीत सिंह, जिला सचिव रोहित सिवाग, राजकुमार त्यागी बीटू, चौधरी अंकुश सिवाग,मुनि पहलवान, शेखर त्यागी, वीरेश चौधरी, सतेंन्दर प्रधान,पल्लव चौधरी,ब्रजभूषण त्यागी, धर्म सिंह, चौधरी सोवीर सिंह,रामौतार सैन,हाकम सिंह,श्यामश्यामकिशोर त्यागी, सरदार गुरवचन,मनोज चौधरी, रवि चौधरी,अजयपाल प्रधान,राजेन्द्र गुरुजी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041


























