हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ की दो बेटियों ने अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा के झण्डे गाढ़ कर जनपद का नाम रोशन किया है।
सत्यमेव जयते फॉउंडेशन द्वारा चक दे इण्डिया डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अनेक राज्यों के अनेक जनपदों से छात्राओं ने प्रतिभाग किया।हज़ारों की संख्या में से टॉप 30 में चयनित होकर प्राथमिक विद्यालय नवादा की पूर्व छात्राओं शिफा कक्षा -06 और सानिया-कक्षा 06 ने न केवल प्राथमिक विद्यालय नवादा का बल्कि वर्तमान विद्यालय कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम भी रोशन कर दिया है। इस खबर को सुनकर बच्चों सहित उनके अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है।बच्चों को विद्यालय बुलाकर उनकी निर्देशिका शिक्षिका डॉ. रेणु देवी राज्य अध्यापक पुरस्कृत द्वारा व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा व श्रीमती अंजू त्यागी व बच्चों द्वारा फूलमाला पहनाकर,मिठाई खिलाकर उनका स्वागत व सम्मान किया।
ग्राम प्रधान इंद्रेश देवी ने भी बधाई दी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























