👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड़ एवं गाज़ियाबाद में राष्ट्रीय ध्वज ( तिरंगा ) की सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु डी0एल0एड0 के प्रशिक्षुओं के मध्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया गया ।
इस शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से सभी प्रशिक्षओं ने राष्ट्रीय ध्वज की सुरक्षा की शपथ ली. इस समारोह में वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना, एवं प्रवक्तागण पिन्टू, सुधीर कुमार जायसवाल, शमा परवीन, छबि तोमर, बबिता तोमर, शालू रानी, शिखा, रेणुका आदि उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























