हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आने वाले एक हफ्ते तक ट्रेनों में सीट खाली ना होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल होने से यात्री परेशान हैं. ऐसे में वेटिंग की सूची 50 से 60 तक पहुंच गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग 50-60 तक पहुंच चुकी है और आगामी एक हफ्ते तक ट्रेनों में सीट खाली नहीं है जिससे रेलवे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सेकंड सैटरडे, फिर संडे और उसके बाद 15 अगस्त के चलते छुट्टी होने की वजह से ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है. रक्षाबंधन के बाद भी आने वाला एक हफ्ता यात्रियों के लिए परेशानी दिला सकता है क्योंकि ट्रेनों में सीट खाली नहीं है.
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group

केयर हॉस्पिटल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























