👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की 102 एंबुलेंस एक बार फिर वरदान साबित हुई है जहां शुक्रवार की सुबह गर्भवती महिला का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपको बता दें कि मुदाफरा की रहने वाली सोनम पत्नी मोहसीन को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 102 एंबुलेंस को मामले की जानकारी दी गई. एंबुलेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और आशा मोनिका की सहायता से गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुआ. इसी बीच प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला का एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया. जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























