हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को हापुड़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा निकाली और सभी को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया. देशभक्ति का संदेश देते हुए छात्रों ने यह तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा.
हापुड़ के श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों ने हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों तहसील चौराहा, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर, बुलंदशहर रोड आदि मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली. बता दें कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया जा रहा है.























