हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के किराना व्यापारी लक्ष्मण मैदा वालों ने जनपद के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को तिरंगा भेंट किया. इस दौरान उनकी पत्नी अंशु गर्ग अन्य उपस्थित रहे. देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में देशवासियों में अलग उत्साह नजर आ रहा है. इसी क्रम में लक्ष्मण मैदा वालों ने सोमवार को गोयना, छपकोली, जसरूप नगर के सरकारी विद्यालयों में जाकर करीब 500 छात्रों को तिरंगा भेंट किया. इस दौरान अंशु गर्ग पत्नी लक्ष्मण मैदा वाले, डीओ हापुड़, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे. छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























