हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राशन का चावल खरीदकर ब्लैक में बेचने के आरोपी हापुड़ के चावल व्यापारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है और किसी भी क्षण हो सकती है गिरफ्तारी। बता दें कि हापुड़ पक्काबाग मंडी के चावल व्यापारी दीपांशु व ट्रक चालक के विरुद्ध बागपत कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है।
एक अगस्त को व्यापारी दिपांशु द्वारा भेजे गए राशन के चावल को आपूर्ति विभाग ने ट्रक को पकड़ लिया था। यह चावल हापुड़ से हरियाणा जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग ने चावल से भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 263 कुंतल चावल राशन का पाया गया था। इससे पहले भी एक अन्य व्यापारी का राशन का चावल बागपत में पकड़ा जा चुका है.
ये भी पढ़ेः-VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























