हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पोस्ट के पीछे के क्षेत्र में उगी झाड़ियों को हटाया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया. देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में जगह-जगह विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं. कहीं पौधारोपण तो कहीं स्वच्छता कार्यक्रम चल रहा है. इसी क्रम में आरपीएफ हापुड़ द्वारा पोस्ट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया और साफ-सफाई की गई. इस दौरान झाड़ियों आदि को हटाकर साफ-सफाई की गई.























