हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न इलाकों में रविवार को भंडारे, हवन, यज्ञ आदि का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हापुड़ से खुर्जा पेच में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में हवन, यज्ञ के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर सोनू वत्स, अनुभव, संजय शर्मा, अतुल कौशिक आदि उपस्थित रहे.
वहीं गढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर भी नौजवानों ने भंडारे का आयोजन किया जहां लंबी कतार में लगे श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई. इस अवसर पर हनी त्यागी, शोभित, राजू, हरीश, विकास, नीरज, अनुराग, योगेंद्र पंडित, ट्विंकल विक्की पंडित आदि का सहयोग रहा.























