👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन आने वाला है. ऐसे में बाजार सज गए हैं और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बाजार पहुंच रही हैं. मार्केट में नई नई तरह की राखियां आई है जिन्हें लेने के लिए महिलाएं बाजार पहुंच रही है और बड़े ही उत्साह के साथ राखियां खरीद रही हैं. रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें तोहफा देते हैं. बाजार में आकर्षक राखियां मौजूद है.
बता दें कि हापुड़ की गोल मार्केट, रेलवे रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में राखी की दुकानें सज गई हैं जहां पर खरीदार पहुंच रहे हैं.
























