हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की तीन नामी किताब की दुकानों पर अधिकृत प्रकाशनों के साथ-साथ अन्य प्रकाशनों की किताबें मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह है कि आखिर कब से यह नामी दुकानदार डुप्लीकेट प्रकाशन की किताबें बेच रहे थे? कितना मोटा मुनाफा इन दुकानदारों ने कमाया? इसकी भी जांच की मांग उठ रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीईआरटी की पच्चीस रुपए की किताब के साथ-साथ दुकानदार अन्य डुप्लीकेट प्रकाशन की किताब को बेचने की शिकायत विभाग को मिली थी जिसके बाद डीआईओएस ने हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित उपाध्याय बुक डिपो, दिल्ली रोड पर स्थित त्यागी बुक डिपो और कौशिक बुक डिपो पर छापा मारा जहां एनसीईआरटी के साथ-साथ अन्य प्रकाशनों की भी किताबें बेची जा रही थी. ऐसे में यह दुकानदार क्यों इन किताबों को बेच रहे थे यह जांच का विषय है. साथ ही यह भी जांच करने की बात लगातार उठ रही है कि ग्राहकों को चूना लगाकर कितना मुनाफा दुकानदारों ने कमाया है? हालांकि डीआईओएस प्रवीण उपाध्याय ने तीन दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























