हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : सोशल मीडिया पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने का मामला गर्माता जा रहा है. शनिवार को हापुड़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए जिन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और हापुड़ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया.
कांग्रेसियों का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुई. वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसका ऑडियो बदलकर फेसबुक पर लगातार शेयर किया जा रहा है जिससे कांग्रेसियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. कांग्रेसियों ने हापुड़ कोतवाली में इकट्ठा होकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अंकित शर्मा, नरेश भाटी, जसपाल सिंह तोमर, गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे.























