हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के लज्जापुरी निवासी सात वर्षीय अनमोल की गर्दन चाइनीज़ माँजें की चपेट में आने से कट गई थी। ऐसे में अनमोल को उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो घंटे तक बच्चे का ऑपरशन चला जो अब पूरी तरह स्वस्थ है। अनमोल पिता के साथ बाईक पर समान लेने जा रहा था कि उसी दौरान वह इसकी चपेट में आ गया।
हापुड़ में पुलिस की कार्रवाई के बाद भी चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है जिसकी चपेट में एक सात वर्षीय बालक आ गया जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है जहां बच्चे का ऑपरेशन हुआ है और गर्दन में 13-14 टांके आए हैं. बता दे कि लज्जापुरी निवासी 7 वर्षीय अनमोल पुत्र वीरेंद्र पुणकर उर्फ लिटिल लज्जापुरी की गली नंबर 16 में रहता है जो शुक्रवार को किसी काम से बाजार सामान लेने के लिए जा रहा था. जैसे ही अनमोल लज्जापुरी की गली नंबर के चार पहुंचा तो चाइनीस मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन कट गई. इस दौरान परिजन अनमोल को देव नंदनी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गर्दन का ऑपरेशन किया है. अनमोल को लगभग 13-14 टांके आए हैं.























