हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव डहाना में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ. श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. वेद प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसोदिया, संजीव सिंगल, संजू सिंह, चंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शिव रतन सिंह, भोले सिंह, नवरत्न सिंह, भारतीय किसान यूनियन जिला महासचिव हापुड़ ठाकुर भवेंद्र सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित रहे. इस दौरान प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.























