हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद में देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिंरगे की तैयारी जोरों पर है. जिले में करीब 4.77 लाख घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इसके लिए जिले में कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मदारी दी गयी है और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर तिंरगा बना रही है. वहीं जनता से भी अपील की जा रही है कि हर घर तिरंगा का उद्देश्य सभी नागरिकों के मन मे राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
गाँव चितौली में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली रेणु और बविता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी द्वारा स्वयं सहायता समूह के जरिये वो आत्मनिर्भर बनी है और अब वो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा बना रही है जिससे वह बहुत खुश हैं कि उनको देश के लियए तिरंगा बनाने का अवसर मिला है।























