हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अधिवक्ता पिछले कई दिनों से जिला न्यायालय के लिए भूमि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. शनिवार को अधिवक्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली. अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता यह आंदोलन जारी रहेगा.
जिला न्यायालय की मांग को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं, धरना दे रहे हैं. अधिवक्ताओं की मांग है कि जिला न्यायालय के लिए धनराशि को जारी किया जाए. इसी मांग के समर्थन में हापुड़ के अधिवक्ताओं ने शनिवार को कचहरी से तिरंगा यात्रा निकाली जो फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, तहसील चौपला होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंची. इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. तिरंगा यात्रा में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष अजीत चौधरी, सचिव रविंद्र निमेष, राहुल यादव, विवेक, पवन, अनुज, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























