हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के गांव देवली ढाना के लोग जलभराव में रहने के लिए मजबूर है. लोगों के घरों के सामने गलियों में गंदा पानी भर जाता है जिसके चलते ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो रहा है. बीमारियों के बीच रहने को ग्रामीण मजबूर हैं. आपको बता दें कि गांव के लोगों का कहना है कि गांव में एक तालाब है जिसका पानी नाले से निकलकर जाता था. मगर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने नाले को अतिक्रमण कर बंद कर दिया है जिसके चलते तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गांव के रास्ते और गलियों में आ गया है जिसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं जलभराव में मच्छर पैदा हो रहे हैं जिसके चलते बीमारी फैल रही है. ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























