हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे फाटक 74 नंबर के पास शटल ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस और जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
मामला शुक्रवार की रात का है जब दिल्ली की ओर से शटल ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इसी बीच 33 वर्षीय रवि पुत्र अशोक निवासी मोती कॉलोनी शटल ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. मौके पर अन्य मजदूर भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. वहीं सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ और पुलिस ने जांच शुरू की. मज़दूर के शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है जिन का रो-रो कर बुरा हाल है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























