👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे ऑटो के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है और 37 ऑटो को सीज किया है.
टीआई मनु चौधरी ने बताया कि यातायात पुलिस ने हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक अभियान चलाया जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस ने सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो के कागजों की जांच की. इस दौरान पुलिस ने पाया कि कई ऑटो ऐसे हैं जो अनफिट हैं या नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं. सभी ऑटो चालकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और 37 ऑटो को सीज कर दिया.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























