हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए जनपद हापुड़ में 93% भूमि का अधिग्रहण हो चुका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के 29 गांव में 409 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है जिनमें से 373 हेक्टेयर किसानों की भूमि है जिसमें से 93% जमीन का अधिग्रहण कर किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है. शेष का बैनामा जल्द होगा. वहीं 36 हेक्टेयर जमीन ग्राम सभा की है. ग्राम सभा की पूरी भूमि का अधिग्रहण हो चुका है.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041
























