हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर होने वाले चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। चेयरमैन का चुनाव सम्भवतयाः नवम्बर माह मे होगा। चेयरमैन पद के लिए टिकट पाने हेतु भाजपा से लम्बी लाइन लगी है। भाजपा के अलावा बसपा, सपा, रालोद, आप ने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है।
एक आकलन के मुताबिक भाजपा व बहुजन समाज प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर होने की सम्भावना दिखाई दे रही है जबकि अन्यदल तीसरा स्थाना पाने व जमानत बचाने के लिए संघर्ष करेंगे।
भाजपा के तिकड़ी व भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली से बड़े पैमाने पर जनता मे आक्रोश है और भाजपा नेता नागरिकों की समस्याओं को हल कराने में नाकाम रहे है। नगर पालिका से जुड़ी नागरिकों की समस्याएं नाली, खड़ंजों का निर्माण , सफाई, गंदे पानी की निकासी, गृहकर व जलकर आदि मुंह बाए खड़ी है जिससे लोगों में आक्रोश है। मोदी व योगी के नाम पर मतदाता भाजपा को केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने को वोट देता है, परंतु नगर पालिका चुनाव में वोटर नाराज दिखाई दे रहा है.
भाजपा के सामने बहुजन समाज व मुस्लिम समाज एक जुट दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली से नाखुश वोटरों ने यदि बहुजन समाज प्रत्याशी को मत दे दिया तो उसे जीत से कोई नहीं रोक सकता।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























