👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश आजादी 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में डाकघर से लोग 25 रुपए में राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे. लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अलग से काउंटर भी बनाया जाएगा. हर घर तिरंगा फहराने में सरकारी विभाग से लेकर राजनीति और सामाजिक संगठन जुटे हुए हैं. ऐसे में डाकघर भी आगे आया है जिसने अभियान को गति देने के लिए कदम उठाया है. अब आप महज 25 रुपए में राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे.
























