हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में बुधवार को प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सिंभावली निवासी व्यापारी अभिषेक गर्ग का कहना है कि भगवान ने उन पर कृपा की है. ऐसे में उन्होंने घर में हवन, यज्ञ कर प्रसादी का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. अभिषेक गुप्ता का कहना है कि सावन के महीने में उन्हें बाप बनने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भगवान की कृपा से वह खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं. इस अवसर पर परिजनों में खुशी की लहर है.
बता दें कि पुत्र को अभिषेक और उनके परिजन कान्हा के रूप में देख रहे हैं. पूरा परिवार भगवान कृष्ण का भक्त है. इस अवसर पर अभिषेक के पिता महेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान ने उनकी सुन ली है और मनोकामना पूर्ण हुई. ईश्वर से जो सच्ची श्रद्धा से कुछ भी मांगता है भगवान उसे कभी निराश नहीं करते. घर में खुशी की लहर है जहां नामकरण संस्कार, प्रसादी, हवन, यज्ञ आदि का आयोजन हुआ. इस अवसर पर सुष्मा, हिमानी, अरवी गर्ग आदि उपस्थित रहे.























