हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बिजली विभाग के दो अधिकारियों पर गुरुवार को गाज गिरी और उन्हें निलंबित कर दिया गया. विद्युत विभाग के एक एसडीओ और एक जेई को सस्पेंड किया गया है.
दरअसल गढ़मुक्तेश्वर के गांव आलमनगर बिजली घर की विद्युत आपूर्ति हाल ही में 10 घंटों के लिए प्रभावित हो गई. मामला एमडी मेरठ दफ्तर तक पहुंचा जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जेई अजय कुमार तथा एसडीओ राकेश प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























