हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में गुरुवार को शिशु भारती के पदाधिकारियों के लिए ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड़ की यातायात निरीक्षक मनु चौधरी,T.S.I.राकेश ,सुरक्षा सहायक हरेंद्र सिंह व विद्यालय के अध्यक्ष पदम चंद , कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता रहे ।कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल द्वारा किया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राजपूत द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया व अतिथियों का सम्मान विद्यालय की बहनों ने किया। शिशु भारती विभाग की प्रमुख भावना के दिशा निर्देशन में जिन भाइयों को शिशु भारती के पदाधिकारी के लिए नियुक्त किया गया था ,मुख्य अतिथि मनु चौधरी व राकेश के द्वारा उन्हें शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद कक्षा vth व ivth के भैया बहनों द्वारा एक एक्टिविटी के माध्यम से यातायात के नियमों को दर्शाया गया ।इसके साथ ही कक्षा iv a की बहन चेष्टा सैनी व v b की काव्या ने एकल गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में T.I. मधु चौधरी और T.S.राकेश द्वारा शिशु को यातायत संबंधी जानकारी व शुभाशीष प्राप्त हुआ। अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























