हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत इलाके से एक ऐसी दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है कि एक व्यक्ति ने अपने एक बेटे के सहयोग से दूसरे बेटे की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला दो माह पहले का है जिसका गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अब खुलासा किया है। अब बाप-बेटे जेल में चक्की पीसेंगे।
बात 5 जून की है जब गांव रामपुर न्यातमपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से निशान थे। मृतक की पहचान गांव चक लठीरा के किशन लाल के बेटे बाबूलाल के रुप में की गई थी और पहचान मृतक के भाई मदन ने की। बता दें कि किशन के तीन बेटे बाबूलाल, मदन व जितेंद्र है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बाबूलाल शराब पीने का आदि था और घर का सामान बेच रहा था। साथ ही परिवारजनों से मारपीट भी करता था। जिससे तंग आकर मृतक के पिता किशन और भाई मदन ने मिलकर बाबूलाल की हत्या कर दी। मृतक बाबूलाल के शव को गांव रामपुर न्यामतपुर के जंगल में फैंक दिया।
पुलिस ने बाबूलाल के हत्यारे पिता किशन व भाई मदन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक, दराती, खून से सने कपड़े बरामद किए है। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























