हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले शराबियों को मंगलवार की रात को धर दबोचा जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है.
आपको बता दें कि हापुड़ के विभिन्न स्थानों जैसे अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला आदि क्षेत्रों में शराबी खुलेआम शराब पी रहे थे. ऐसे में सभी को सबक सिखाने के उद्देश्य से अंडर ट्रेनिंग सीईओ आशुतोष शिवम ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से सभी में अफरा-तफरी का माहौल बना है. दरअसल पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और हापुड़ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बेधड़क होकर शराब पीने वालों को पकड़ लिया जिन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी गई है.























