हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गुंडों की धर पकड़ हेतु जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस बाइक सवार लोगों की राउंड दी क्लाक चैकिंग कर रही है। गलत इरादे से बाइक पर घूमने वाले व्यक्ति व नौजवान पुलिस की कड़ी नजर से बच नहीं पाएंगे।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद के सभी थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को वाहनों की चैकिंग तथा लगातर गश्त करने का निर्देश दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में गश्त करते हुए होटल, रेस्टोरेंट, बैंक, एटीएम स्थल आदि स्थानों पर चैकिंग अभियान चला रखा है औऱ बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा रहा है।
जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा जगह-जगह चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए है। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह से दस चोरी की बाइक बरामद की है तो थाना धौलाना पुलिस ने दर्जनों गांजा तस्कर पकड़े है। लूटपाट व चोरी के इरादे से चाकू व तमंचा लेकर घूमने वाले बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़े है। महिलाओं व छात्राओं को तंग करने वाले नौजवान भी पुलिस से नहीं बच सके है। हापुड़ पुलिस की गश्त व चैकिंग अभियान जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























