हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ के जिला प्रभारी देवेंद्र जाखड़ ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के मुख्य पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी ने शुभम गुप्ता की सदस्यता का नवीनीकरण किया।
इस मौके पर सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद थे एवं सभी ने संकल्प लिया कि आगामी नगरपालिका चुनावों में समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जिताने का कार्य करेंगे और जनपद के निकायों में स्पा का परचम लहराएंगे।























