हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सर्किल रेट ने बढ़ाकर राजस्व विभाग कालेधन कुबेरों को बढ़ावा दिया है। हापुड़ के धन कुबेरों पर काला धन भरा पड़ा है जिसे वे प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं और कुछ तो बैंक लोन की आड़ में कालाधन भवन निर्माण में लगा रहे हैं।
हापुड़ के रेलवे रोड पर जवाहर गंज के बाहर एक 95 गज का प्लॉट एल-टाइप का है यह 95 गज का प्लॉट चार करोड़ में बिका है जिसका बैनामा मुश्किल से 20 लाख रुपए का हुआ बताया गया है, यानी कि 3 करोड़ 80 लाख रुपए के कालेधन का निवेश हुआ है। इससे स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर स्टांप ड्यूटी व आयकर की चोरी की है।
खास बात यह है कि हापुड़ का बैनामा दफ्तर गुप-चुप बैनामा करके कालेधन के कुबेरों को बढ़ावा दे रहा है। रजिस्ट्री दफ्तर खतौनी व लैंड यूज़ भी नहीं देख रहा है। एक वरिष्ठ नागरिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आयकर आयुक्त नई दिल्ली व प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर 95 गज प्लॉट की बाजार कीमत जानकर कार्रवाई करने की मांग की है।
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























