हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अवैध प्लाटिंग की जा रही है. बिना लैंड यूज़ बदले कॉलोनियां विकसित की जा रही है. आपको बता दें कि अवैध रूप से मिट्टी को लाकर यहां डाला जा रहा है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दलाल करीब तीस हजार रुपए गज के हिसाब से यहां प्लॉट बेचे जा रहे हैं. ठेकेदारों ने अब ग्राहकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण लगातार भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, अभियान चला रहा है, बुलडोजर गरज रहा है लेकिन कई ऐसे हैं जिन्होंने नियमों के विपरीत चलने की ठानी है जो राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ऐसे में सरकार को हानि हो रही है. हाफिजपुर क्षेत्र के थाना हाफिजपुर के आसपास भी अवैध प्लाटिंग जोरों पर है जहां लैंड यूज़ बदले ही कालोनियां काटी जा रही हैं और दलाल अपनी दलाली में लगे हैं.हाल ही में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग नहीं होगी. ऐसे में हाफिजपुर क्षेत्र में हुई इस प्लॉटिंग को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ेः- चितौली रोड पर काटी अवैध कालोनी
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























