हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव सबली के जंगल में पशुओं का चारा लेने गई एक महिला हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवगढ़ी निवासी महिला मायावती सबली के जंगल में पशुओं को चराने और चारा लेने के लिए गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि इसी बीच 50 वर्षीय महिला का पैर जंगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर पड़ गया जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं महिला के परिवार में कोहराम मचा है.
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

























