हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जो सिंभावली थाने की बताई जा रही है. थाने में हवालात में बंद आरोपी के पैर में हथकड़ी डाली हुई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक व्यक्ति ने मानवाधिकार आयोग से मामले की शिकायत की है जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
रविवार को एक व्यक्ति ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की जिसमें उल्लेख किया गया है कि सिंभावली पुलिस ने एक युवक को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया और उसे हवालात में बंद कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस ने हवालात में बंद आरोपी के पैर में हथकड़ियां भी डाल दी जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वहीं अलग-अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं. थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी पर कई संगीन मुकदमे है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी के पैरों में हथकड़ी लगाई गई थी.























