हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्रीनगर में लोगों के लिए आफत बना जर्जर विद्युत पोल आखिरकार बिजली विभाग ने बदल दिया. इसके लिए श्रीनगर सुधार समिति के पदाधिकारियों ने लगातार बिजली विभाग से संपर्क किया और जर्जर खंभे को बदलने की मांग की थी जिसके बाद सोमवार को क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली और जर्जर खंभे को बदला गया.
आपको बता दें कि श्रीनगर कॉलोनी में गुरुद्वारे के पीछे वाली गली में जर्जर अवस्था में खड़े विद्युत पोल से होकर गुजर रही लाइन और सड़क के बीच की दूरी मात्र 7 फिट रह गई थी. ऐसे में लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा था. श्रीनगर सुधार समिति ने लगातार विद्युत अधिकारियों से मुलाकात की और विद्युत पोल को बदलने की मांग की जिसके बाद विद्युत विभाग द्वारा पोल बदला गया और सभी ने राहत की सांस ली. इस दौरान उमेश, सुमित अग्रवाल, मयंक सोलंकी, राजीव कुमार, सुदीप आदि उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























