हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय संस्कृति का पर्व हरियाली तीज उत्सव हापुड़ में पारिवारिक मिलन के रुप में भी मनाया गया। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे ने परिवार की सिल्की माधरे, नीलिमा माधरे, सुआंशु माधरे, रीना माधरे, बबीता माधरे, आशा, दीपा, संगीता आदि के साथ तीज उत्सव परिवारिक मिलन के रुप में मनाया। परिवार की महिलाओं ने झूले का आनंद लिया और मल्हार गाए। साथ ही देश भक्ति से पूर्ण सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आजादी के महोत्सव पर महिलाओं ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने तथा अन्य को प्रेरित करने का संकल्प लिया। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे ने कहा कि भारतीय उत्सव मानव को एकजुट रहने तथा पाश्चात्य संस्कृति से दुर रहने का संदेश देते है। यही भारतीय संस्कृति की पहचान है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























