👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक पर्व हरियाली तीज उत्सव महिलाओं ने परम्परागत ढंग व सौहार्द पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया महिलाओं ने व्रत रख कर ईश्वर की पूजा-अर्चना की। इस उत्सव को मनाने में पुरुष भी पीछे नहीं रहे।
हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि उनकी मित्र मंडली व उद्यमियों ने संयुक्त रुप से तीज उत्सव पर झूले का आयोजन किया और सभी पत्नी सहित शामिल हुए। दम्पत्तियों ने झूले का आनंद लिया। हापुड़ शहर में इस प्रकार का सम्भवतयाः पहली बार किया गया।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

























