हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना का मुख्य रास्ता शनिवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान अचानक धंस गया जिससे पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया. राहत की बात यह रही जिस दौरान सड़क धंसी उस दौरान कोई मौके पर मौजूद नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. गांव प्रधान पति दीपेंद्र मणि त्यागी का कहना है क्षेत्र में रविवार को हुई जोरदार बारिश से गांव का मुख्य रास्ता अचानक धंस गया. पानी की टंकी के पास धंसी इस सड़क से ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है जहां से ट्रैक्टर ट्रॉली बगगियां भी होकर गुजरती हैं. यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, ग्रामीण सचिन, कृष्णा त्यागी, राहुल, अशोक आदि ने मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत कराई जाए जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो.























