हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की परतापुर रोड पर स्थित मोहल्ला पैदा पुरी में स्थित एक फैक्टरी पर लोगों ने रविवार को हंगामा कर दिया. लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में टायर आदि जलाए जाते हैं जिससे प्रदूषण होता है और लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है. अस्थमा आदि के मरीजों को सांस लेने में कठिनाई होती हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों ने फैक्टरी पर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि पैदा पुरी में एक फैक्ट्री संचालित है. लोगों का आरोप है कि यहां पर नियमों को दरकिनार कर पर्यावरण को क्षति और प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ रविवार को मोर्चा खोल दिया और जमकर हंगामा किया.























