हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को एक खास अंदाज में अमृत महोत्सव के माध्यम से मनाया जाएगा. 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा. ऐसे में डासना जेल में बंद कैदियों में भी देशभक्ति की भावना दिखी जो कि 12 हजार तिरंगा बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए जेल में तिरंगा बना रहे हैं.
डासना जेल में बंद कैदियों में से दर्जी की तलाश की गई तो ज्ञात हुआ कि साल 2012 से पत्नी की हत्या के आरोप में बदायूं का रहने वाला बंदी दिनेश उर्फ गुड्डू और पति की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रही मेहसर पेशे से दर्जी है जिन्होंने अन्य बंदियों को प्रशिक्षण दिया और अब दिनेश, मेहसर, गुलिस्ता, पावन कृष्णा समेत करीब 50 कारीगरों की टीम राष्ट्रीय ध्वज बनाने में जुट गई है.
























