हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव कनौर में गुरुवार को बिजली विभाग के एक्स एन के. पी. पुरी ने लाइनमैन के साथ मिलकर बिजली चोर को रंगे हाथों पकड़ा जो कि कटिया डालकर घर में समरसेबल और दो टन का एसी चला रहा था. बिजली विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बिजली चोरी से राजस्व को चूना लग रहा था जिसकी सूचना मिलने पर एक्स एन ने गांव में छापामार कार्रवाई की.
जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में लाइन लॉस की शिकायत पर बिजली विभाग सतर्क हो चुका है और किसी भी बिजली चोर को बख्शने के मूड में नहीं है. इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर के एक्स एन के पी पूरी को सूचना मिली कि गांव कनौर में एक घर में बिजली चोरी की जा रही है जिसके बाद बारिश के दौरान ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और केपी पुरी के नेतृत्व में छापा मारा जहां से बिजली चोरी पकड़ी गई. बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.























