हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गुड़ पर 5 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ के गुड़ व्यापारियों ने पूर्ण हड़ताल रख कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया और नारे लगाए। प्रदर्शनकारी व्यापारी गुड़ पर लगाए गए जीएसटी को वापिस लेने की मांग कर रहे थे।
गुड़-गल्ला व्यापार एसोसिएशन हापुड़ के आह्वान पर व्यापारी अमित गोयल, मोहित कुमार, संजीव भोले, जगदीश प्रधान सहित सैकड़ों व्यापारी नवीन मंडी परिसर में एकत्र हुए और गुड़ पर लगाए जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि गुड़ से जीएसटी को वापिस नहीं लिया गया तो व्यापारी दिल्ली में भी धरना प्रदर्शन करेंगे।























