हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद,हापुड श्रद्धा शाखा द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की महिला संयोजिका सपना छावडा रही।कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया । तत्पश्चात समय से आने वाली सभी समस्याओं को लकी ड्रा द्वारा पंच्युलिटी गिफ़्ट दिया गया। ततपश्चात सभी सदस्याओं ने नये – नये गेम्स, नृत्य और अनेक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया । लकी ड्रॉ के माध्यम से तीज क्वीन का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में तीज क्वीन श्रीमती डाॅ पुष्पा रही। जिनको क्राउन पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा की वरिष्ठ सदस्य लिली आहूजा ने कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रम कराते रहने चाहिए ताकि महिलाओं के अंदर ऊर्जा का संचार हो सके।
श्रद्धा शाखा के सभी पदाधिकारियों को एवं सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट देकर तीज की बधाइयां दी गई। सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और अंत में शाखा सचिव अलका बंसल के द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिये धन्यवाद किया गया।
शाखा के सभी सदस्यों मे सुनीता शर्मा, निशा छाबड़ा, अमिता अग्रवाल, मंजू गर्ग, नीतू गर्ग, वीना वर्मा , अंशुल अग्रवाल ,सपना छाबड़ा , का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209
























