हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर कितना भी क्यों न चले, परंतु बेखौंफ लोग अवैध कालोनी काटने तथा अवैध व मानक विपरीत भवन निर्माण से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला धीरखेड़ा गांव का सामने आया है, जहां भूमाफियों ने कृषि भूमि खरीद करके उसकी प्लाटिंग कर दी और बिचौलियों क माध्यम से बेचना शुरु कर दिया है।
भू माफियों ने बाकायदा कालोनी का नक्शा जारी कर दिया है। करीब 76 सौ रुपए प्रति गज के दाम एक प्लाट के निकाले है। कृषि भूमि का भू उपयोग बदलना जरुरी है, जो नहीं बदला गया है। कालोनी में कुल 23 प्लाट नक्शे में दर्शाए गए है, जो पूरी तरह अवैध है। एचपीडीए को इस ओर ध्यान देना चाहिए, साथ ही रजिस्ट्री दफ्तर को खतौनी से मिलान करने के बाद ही बैनामे करने चाहिए। कालोनी में कालेधन का निवेश हो रहा है। दो नम्बर के पैसे को हेरफेर से ठिकाने लगाने वालों पर आजकल ईडी कड़ी नजर रखे है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























