👁 0 views Views
हापुड़, सीमन ( ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत हापुड नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी के लाखों रूपये के पीली व सफेद धातु के आभूषण व 944 रू नकद बरामद किए हैं।आरोपी हापुड के कोठीगेट का राहुल है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
























